मसूरी में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया
लोहड़ी जलाकर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की गयी
मसूरी: देशभर में मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पहाड़ो की रानी मसूरी मे लोहड़ी का पर्व उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। पंजाबी समुदाय के लोगों ने लोहड़ी जलाकर पूजा अर्चना की व देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद के रूप में रेवड़ी व मूंगफली वितरित किए गये। इस दौरान लोहड़ी के गीतों पर मौजूद लोग जमकर थिरके।
आज देर शाम लोहड़ी का पर्व शहर के अलग अलग स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले सुबह गुरु सिंह सभा लंढौर व लाइब्रेरी द्वारा गुरु गोविन्द जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद अरदास व शब्द कीर्तन के बाद लंढौर गुरुद्वारा चौक, घंटाघर, गांधी चौक, मालरोड पर चिक चोकलेट के पास लोहड़ी का पर्व उल्लास व उमंग के साथ मनाया व लोहड़ी जलाकर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद पंजाबी समुदाय ने लोहड़ी जलाकर रेवड़ी, पोपकोन व मूंगफली वितरित किये व लोहड़ी के गीतों पर जमकर थिरके। मसूरी घूमने आए पर्यटकों ने भी लोहड़ी पर्व में शिरकत की।
लोहड़ी के पर्व पर अग्नि की पूजा की जाती है और अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। पूजा-अर्चना के बाद मूंगफली, गजक, रेवड़ी, मक्का के दाने का प्रसाद वितरित किया जाता है। माना जाता है कि लोहड़ी का त्योहार दुला भट्टी की वीर गाथा से जुडी है। इस वीर ने एक गरीब लड़की की आबरु बचाकर उसकी शादी कराई थी। इस सिलसिले में वार भी गाई जाती है। मान्यता यह भी है कि लोहड़ी का त्यौहार पंजाब में खेती की खुशहाली के लिए भी मनाया जाता है।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, सभासद पकज खत्री, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, नरेंद्र सिंह, अवतार कुकरेजा, जगजीत कुकरेजा, परमजीत कोहली, परमवीर, अरविन्दर सिंह, डिम्पल, तन्मीत सिंह, सतीश जुनेजा, जोगिन्दर कुकरेजा, गुरदीप सिंह, अर्जुन, नरेश, कपिश, अनीश आदि मौजूद रहे।