गणतंत्र दिवस पर विभिन्न श्रेणियों में ये पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित- देखें पूरी सूची
उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य और सराहनीय सेवा के लिए होंगे सम्मानित
देहरादून: गणतंत्र दिवस पर 57 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। जिनमें से छह अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा और 13 को विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल पदक से नवाजा जाएगा। इसके अलावा परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य और सराहनीय सेवा के लिए 38 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा
ये पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित-
उत्कृष्ट सेवा के लिए सीओ देहरादून वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ यातायात प्रकाश चंद देवली, सहायक सेनानायक 46वीं वाहिनी रुद्रपुर धनसिंह तोमर, सीओ बागेश्वर महेश चंद जोशी, निरीक्षक रमेश कुमार पाल और प्लाटून कमांडर 46वीं वाहिनी रुद्रपुर को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। जबकि विशिष्ट कार्य के लिए 2018 के एवरेस्ट अभियान में शामिल हुई टीम के निरीक्षक एसडीआरएफ संजय उप्रेती, निरीक्षक सतीश शर्मा, दारोगा मनोज सिंह, लीडिंग फायरमैन रवि चौहान, लीडिंग फायरमैन रोशन कोठारी, कांस्टेबल वीरेंद्र प्रसाद, सूर्यकांत उनियाल, मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, प्रवीण सिंह, योगेश रावत, सुशील कुमार और दिगंबर सिंह को राज्यपाल पदक से सम्मानित किया जायेगा।
उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवा सम्मान चिह्न
निरीक्षक नित्यानंद पंत, दारोगा हरीश मोहन मठपाल, दारोगा शिव प्रसाद और मोहन राम।
विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न
कांस्टेबल जसवीर सिंह
सराहनीय सेवा के लिए सम्मान चिह्न
सीओ ऊधमसिंहनगर सुरजीत कुमार, निरीक्षक महेश चंद, दलनायक आईआरबी द्वितीय मोहनलाल, रेडियो अधिकारी ललित मोहन भट्ट, द्वितीय अग्निशमन अधिकारी चमोली योगेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक अभिसूचना मदन मोहन ढौंढियाल, प्लाटून कमांडर आईआरबी प्रथम दर्शन सिंह, प्लाटूटन कमांडर पीएसी रुद्रपुर लक्ष्मण राम, प्लाटून कमांडर मोहन सिंह हेड कांस्टेबल प्यारे लाल, हेड कांस्टेबल ऊधमसिंहनगर तनवीर अब्बास, दारोगा विशेष श्रेणी देहरादून सतीश चंद, दारोगा ऊधमसिंहनगर रमेश चंद देवरानी, दारोगा विशेष श्रेणी चंपावत केदार दत्त, प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी पीएसी रुद्रपुर जगदीश राम, प्लाटून कमांडर पीएसी रुद्रपुर विक्रम सिंह, दारोगा सीआईडी देहरादून शांति प्रकाश और हेड कांस्टेबल रोहन सिंह नैनीताल।
विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न
थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला, थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश सिंह राठौर, दारोगा ऊधमसिंहनगर मोहन चंद पांडेय, प्लाटून कमांडर 40वीं वाहिनी हरिद्वार नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल मदन सिंह, दारोगा अभिसूचना लोकेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल उत्तराखंड सदन नई दिल्ली जगदेव सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार देहरादून, दारोगा देहरादून आशीष रावत, कांस्टेबल मुनीत कुमार, निरीक्षक संदीप नेगी एसटीएफ, उप निरीक्षक आशुतोष सिंह, कांस्टेबल एसटीएफ वेद प्रकाश, विजेंद्र चौहान और लोकेंद्र सिंह।