70वां गणतंत्र दिवस: ITBP जवानों ने लिया देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प
ITBP के सुसज्जित सैन्य दस्ते ने दी राष्ट्र ध्वज को सलामी
मसूरी। 70वां गणतंत्र दिवस भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी के सैन्य रीति से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर एक सुसज्जित सैन्य दस्ते द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गयी। इस दौरान बल के अधिकारियों व जवानों ने देश की आन, बान, शान की रक्षा का संकल्प लिया।
गणतंत्र दिवस समारोह में अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए बल के महानिरीक्षक/निदेशक पी एस पापटा ने असंख्य बलिदानों के बाद मिली आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला व जवानों को देश की संप्रभुता ली रक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश मे कई आंतरिक व बाह्य विघटनकारी ताकतों की सक्रियता की मद्देनजर जवानों को अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता से निभानी होगी। इस मौके पर उन्होंने देश को अभेद्य सुरक्षा प्रदान करने वाली आईटीबीपी की उपलब्धियों को गिनाया व जवानों को बल की गरिमा को अक्षुण बनाये रखने के सूत्र दिए।
इस मौके पर समर्पित व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक प्राप्त करने वाले बल के अधिकारियों व जवानों की घोषणा भी की गई।
इस अवसर पर बिग्रेडियर डॉ राम निवास, वीएसएम, उपनिदेशक अकादमी, परमिंदर सिंह सेनानी, प्रशासन सहित बल के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।