शिक्षाविद गंगा प्रसाद बहुगुणा का 105 वर्ष की उम्र में निधन
हिमवतं कवि चंद्रकुवर बर्त्वाल के करीबी मित्रों में से एक थे बहुगुणा
मसूरी। वयोवृद्ध शिक्षाविद गंगा प्रसाद बहुगुणा का निधन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। मालूम हो कि वह 105 साल पूरे करने के बाद उनका निधन हुआ है। वह इन दिनों बीमार चल रहे थे तथा आज सुबह महंत इंद्रेश अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
शिक्षाविद गंगा प्रसाद बहुगुणा की शिक्षा पौड़ी के मेसमोर कालेज से हुई तथा वे हिमवतं कवि चंद्रकुवर बर्त्वाल के करीबी मित्रों में से एक थे। तथा वे खुद हिमवतं काव्य प्रेमी थे। उन्होंने चद्रकुवर बर्त्वाल की कविताओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर शहर के राजनैतिक व सामाजिक संगठनों सहित एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब एवं चंद्रकुवर शोध संस्थान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत बहुगुणा लंबे समय से मसूरी में ही रह रहे तथा इस उम्र में भी वह लगातार अध्ययन करते रहते थेे। उनकी स्मरण शक्ति इतनी थी कि 105 साल की उम्र में भी वह पुराने किस्से तिथि के हिसाब से सुनाते थे। 22 मई को उन्होंने 105 साल पूरे कर लिए थे। वह अपने पीछे नाती पोतों सहित भरा पूूरा परिवार छोड़ गये हैं।