
शरारती तत्वों ने दो दुकानो को बनाया निशाना लगाई आग
हटा में एक माह में यह तीसरी आग जनी की घटना हुई है
आग से ख़ाक हो गई दो दुकाने अज्ञात शरारती तत्वों ने लगाई आग
यूसुफ पठान
हटा(दमोह) हटा पटेरा मार्ग स्थित अंधियारा बगीचा क्षेत्र में एक
सैलून और जलपान की दुकानें आग से जलकर ख़ाक हो गई। जिस में दुकानों में रखा हजारों का समान जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह ठाकुर की जलपान एवं भूपेंद्र सेन की सैलून की दुकान आग लगने से जलकर ख़ाक हो गई। जिसमें नुकसान हुआ। दोनों के द्वारा पुलिस थाना हटा में जानकारी दे कर नुकसान बताने के साथ अज्ञात लोगों पर आग लगाएं जाने की आसंका जाहिर की है।
फिलहाल पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज जांच में जुटी।