
दमोह- प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का 12 मार्च को दमोह आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर
कमिश्नर श्री दुबे और पुलिस महानिरीक्षक श्री सक्सेना ने दमोह के होमगार्ड ग्राउण्ड में बने हैलीपेड और तहसील ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कानून और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कमिश्नर श्री दुबे और पुलिस महानिरीक्षक श्री सक्सेना ने हटा तहसील के ग्राम सकोर में बन रहे हैलीपेड और कार्यक्रम स्थल स्टेडियम मैदान का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां संबंधित अधिकारियों को कानून और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की और आवयक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।