UNCATEGORIZED
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दलित महिला का किया जातिगत अपमान
यूसुफ पठान-दमोह जिले के हटा का मामला
दमोह/ हटा थानांतर्गत रहने वाली एक दलित महिला ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एक लिखित शिकायत सौंपकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में पीडि़त महिला मम
ने बताया कि जब उसके पति घर पर नहीं थे। इसी बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जैन व बलवान लोधी उनके घर पहुंचे। जिन्होंने गालियां देते हुए जातिगत अपमानित किया। जिसकी रिपोर्ट पति के साथ जाकर हटा पुलिस थाना में दर्ज कराई है। मामले में पीडि़त महिला के पति का कहना है कि उसका विवाद भाजपा कार्यालय में हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने उनके घर में जाकर यह घटना घटित की है। यदि जल्द ही रिपोर्ट नहीं होगी तो वह एसपी के समक्ष पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।