
दमोह-मंगलवार 12 मार्च को सीएम कमलनाथ ने स्थानीय तहसील ग्राउंड में कहा मोदीजी हमारे किसानों का अपमान कर रहे है। कह रहे है किसानों को ६-६ हजार रुपए देंगे। अरे, रख लीजिए मप्र सरकार हमारे किसानों को दे देगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तस्वीर आपके सामने है। १५ साल मप्र में शिवराज और ५ साल मोदीजी की सरकार। फिर से अब लोकसभा चुनाव सामने है। मत भूलिए इन्होंने जो नारे दिए थे, अच्छे दिन आएंगे। किसके अच्छे दिन आए, भाजपा के नेताओं के अच्छे दिए आए। जिनके पास टू-व्हीलर नहीं थी। आज चार-चार फोर व्हीलर है। इनके अच्छे दिन आए। उन्होंने १५ लाख वाली बात भी कही।
उन्होंने कहाँ किसान का जन्म कर्जे में होता है, मृत्यु कर्जे में होती है। हमने कर्जमाफी का वचन दिया था। 24 लाख किसानों की कर्जे की प्रक्रिया पूरी हुई है। आचार संहिता से कुछ रोक है, लेकिन हम वचन बद्ध है। भाजपा का प्रचार गुमराह करने का होता है। १५ साल गुमराह किया और भी करेंगे। आज व्यवस्था ठप है। नई व्यवस्था की आवश्यकता है। मप्र में 70 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े हैं। आज चुनौती है कि बढ़ते हुए उत्पादन में उनका मूल्य किसान को कैसे मिले। आपके साथ पूरा न्याय होगा।
सकौर गांव में शादी समारोह में हुए सामिल
दमोह से सीएम कमलनाथ सकौर गांव पहुँचकर भाजपा में रहे पूर्व कृषि मंत्री डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया की नातिन के शादी समारोह में शामिल हुए सीएम उनके घर पहुँच कर नातिन को आशिर्वाद दिया फिर सकौर के प्रसिद्ध हनुमान मन्दिर पहुँच कर दर्शन किये और हेलीकाप्टर से वापिस हो गए।