
मड़ियादो नगर के धनुषधारी सरकार मंदिर में चल रही संगीतमय भागवत कथा पंडित श्री विवेक बिहारी महाराज वृंदावन धाम द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कपिल देव संवाद का वर्णन सुनाया।कथा में उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों की सिद्धि होती है। ईश्वर कृपा से ऊंची है संत कृपा, यदि संत कृपा हो जाए तो भगवत कृपा तो रातों रात हो जाती है। संत की कृपा से अल्प आयु में श्री ध्रुव महाराज ने मात्र छह महीने में भागवत दर्शन कर लिया। संत कल्याण प्रातः करने हेतु मार्ग को बतलाते हैं कि चलना जीव को ही पड़ता है। जिस मानव ने अपने जीवन में भागवत प्रातः महापुरुषों के चरण सना दी स्वीकार किया उनका कल्याण निश्चित है। कथा के प्रसंग में महाराज श्री ने कपिल देव भूति संवाद द्वारा अवतार की कथा सती चरित्र राजा अंग राजा वेन राजा पुरंजन जर भरत प्रभु गण उत्तरायण आदि की कथा विस्तार से सुनाई भरत चरित्र में महाराज श्री ने बतलाया अनंत जन्मों को पुनः पूंजी भूत होने पर जीव का जन्म भारत वर्ष में होता है। कथा सभी के सहयोग धनुषधारी मंदिर के पुजारी पंश्री ऋषि मिश्रा, महेंद्र मिश्रा अन्य लोगों द्वारा सहयोग से कथा में अनेक श्रद्धालु गण कथा सुनकर धर्म का लाभ उठा रहे हैं।