फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट
फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट

मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आई है. फातिमा सना शेख आगामी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी महिला के किरदार में नजर आएंगी. उनके सह-कलाकार मनोज वायपेयी ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को अपनी, फातिमा और सुप्रिया पिलगांवकर के साथ की तस्वीर साझा की.
महाराष्ट्र की लोकप्रिय साड़ी पहने दोनों अभिनेत्रियों के साथ साझा की गई तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, “सूरज पे मंगल भारी की महिलाओं के साथ ट्रेन पर.” इसके अलावा फातिमा सना शेख ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. उन्होंने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”ये मराठी मुलगी पड़ेगी सब पर भारी. सूरज पे मंगल भारी से फर्स्ट लुक”.
एक सूत्र ने कहा, “फातिमा ने फिल्म के शुरू होने से पहले अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए शारीरिक ढंग, हावभाव पर काम किया. फिल्म के लिए उन्होंने खुद में कई बदलाव किए हैं, दर्शकों को उनके किरदार में वास्तविकता का पुट मिलेगा.”