रणवीर सिंह के ट्रॉफी जीतने के बाद घर पहुंचने पर कैसा था दीपिका का रिएक्शन?
रणवीर सिंह के ट्रॉफी जीतने के बाद घर पहुंचने पर कैसा था दीपिका का रिएक्शन?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गली ब्वॉय का फिल्मफेयर 2020 में काफी बोलबाला रहा। फिल्म को कई अवॉर्ड मिले, जिसमें एक अवॉर्ड बेस्ट एक्टर का भी है, जो रणवीर सिंह को दिया गया। रणवीर सिंह ने अवॉर्ड से सम्मानित होकर सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर की और जब वो घर पहुंचे तो उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी खुश नजर आई।
दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दीपिका पादुकोण सो रही हैं और उनके हाथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी है। फोटो में दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं, जिससे पता चलता है कि रणवीर सिंह को अवॉर्ड मिलने पर दीपिका भी बहुत खुश हैं। दीपिका पादुकोण का ये क्यूट रिएक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दीपिका पादुकोण इस ट्रॉफी के साथ सोते हुए नजर आ रही हैं, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। अभी तक 22 लाख से ज्यादा यूजर इस पोस्ट को पसंद कर चुके हैं। रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘जब मेरी लिटिल लेडी मेरी ब्लैक लेडी से मिली’। बता दें कि फिल्मफेयर की ट्रॉफी को ब्लैक लेडी के नाम से जाना जाता है।