क्या मौनी रॉय की हुई सगाई? इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद चर्चाओ का बाजार गर्म

मुंबई। बॉलीवुड में इस वक्त सगाई और शादी की चर्चा काफी तेज हो गई। सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी के बाद मौना रॉय भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो साझा की है, जिसके बाद फैंस पूछ रहे हैं कि क्या आपने सगाई कर ली है? इस फोटो में मौनी अपनी अंगुली में एक डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं।
मौनी की इस फोटो का असली मजारा उनके कैप्शन से ही समझ में आ जाता है। दरअसल, सफेद कपड़ों में मौनी जिस रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं, वो सगाई वाली नहीं हैं। वह इसके सहारे ज्वैलरी की एक ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं। ख़ास बात है कि मौनी ने जिस ब्रॉन्ड की रिंग पहनी है, वह एंगेजमेंट रिंग बनाने के लिए जानी जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई फैंस गलतफहमी के शिकार हो गए।
खुद भी गलतफहमी में फंस चुकी हैं मौनी
ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ फैंस ही गलतफहमी के शिकार होते हैं। इससे पहले मौनी खुद भी दुविधा में फंस चुकी हैं। हाल ही में वह मालदीव में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान वह राज नायक को थैक्यूं कहना चाहती थी। लेकिन गलती से उन्होंने डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह को टैग कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।