प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार शूटिंग कर रही है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, फैंस ने दी ये सलाह

मुंबई। अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। दोनों बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं वह माता-पिता बनेंगे। अनुष्का इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों अनुष्का दुबई में थीं उस दौरान की उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं अब वह दुबई से लौट आईं हैं और वापस आने के बाद लगातार शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंसी लुक की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जानें आखिर क्यों अनुष्का की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं..
View this post on Instagram
वहीं हाल ही में मंगलवार को अनुष्का सेट पर स्पॉट की गई थीं। इस दौरान अनुष्का व्हाइट शॉर्ट ड्रेस और मास्क पहने नजर आईं थीं। इस ड्रेस के साथ अनुष्का ने जैकेट पहना हुआ था। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।