सनी लिओनी ने अपनी फॅमिली संग यूं सेलिब्रेट किया क्रिसमस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी अक्सर अपने पल-पल की जानकारी अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहती हैं। शुक्रवार को उनका ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बता दें कि सनी लियोनी ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसमें वो अपने पति डेनियल के साथ डांसर करती दिख रही हैं और डांस के बाद सनी डेनियल को किस भी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सनी लियोनी ग्रीन टी शर्ट और रेड कलर की पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं डेनियल ने रेड कैजुअल टी-शर्ट और प्रिटेंज पजामा पहना हुआ है।
अभिनेत्री सनी लियोनी ने वीडियो पोस्ट कर इसका कैप्शन ‘मैरी क्रिसमस’ लिखा है। बता दें कि सनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो का अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं क्रिसमस ट्री सजाने और अपने बच्चों को उनका पसंदीदा तोहफा देने के अलावा भी सनी के लिए क्रिसमस खास रहा। क्रिसमस पर सनी ने अपनी 5 साल की बेटी निशा कौर वीबर संग एक खास प्रोजेक्ट पर काम किया। सनी ने बताया, ‘निशा अब 5 साल की हो गई है और मुझे लगा कि उसे यह समझाने का सही समय है कि क्रिसमस का मतलब क्या है। मैं नहीं चाहती थी कि वो यह सीखे कि त्योहार का मतलब गिफ्ट लेना होता है। तो मैंने उसे सेंट निकोलस की कहानी सुनाई और उसका प्रोजेक्ट भी उनकी शिक्षाओं पर आधारित है।’